कांकेर | जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई है।
अभियान के तहत लगातार कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को सूचना मिली कि संजयपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
रेड में आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी ज्ञानेश्वर बघेल (41 वर्ष) को पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके पास से 6 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई, जिसे गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
