Home » Blog » भिलाई में लाखों के सोने की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में लाखों के सोने की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

IIFL फाइनेंस में गिरवी रखे जेवर समेत 513 ग्राम सोना बरामद, कीमत करीब ₹74 लाख

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई में पुलिस द्वारा जब्त किए गए सोने के आभूषण

दुर्ग. भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में घर से लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी एम. नचैय्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से करीब 60 तोला सोना चोरी हो गया है, जिसमें उनकी ही पुत्री के शामिल होने की आशंका जताई गई थी।

पारिवारिक विश्वास का दुरुपयोग

जांच के दौरान आरोपी एम. श्यामला (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए कुछ आभूषण उसने अपने पास रखे और बाकी IIFL फाइनेंस, पावर हाउस भिलाई में गिरवी रख दिए।

बड़ी बरामदगी

पुलिस ने पहले आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम सोना बरामद किया था। इसके बाद IIFL फाइनेंस से 443 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 513 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹74 लाख है, बरामद किया गया है।

जांच जारी

मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है। अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

You may also like