CG Prime News@भिलाई. 7 Tolas of Gold Stolen in Bhilai Accused Woman Arrested एक बेटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही पिता के घर से सात तोला सोना चुरा लिया। चोरी की शिकायत के बाद भट्ठी थाना पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को एम. नचैय्या, निवासी भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 2 जनवरी को उनके घर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 8,59,000 रुपये चोरी हो गए हैं। जिसे उनकी पुत्री ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी कर लिया है।

पिता के घर से बेटी ने चुराया 7 तोला सोना, पुलिस में शिकायत, अब हुई गिरफ्तार
चोरी किए गए सोने को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा
रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/श्व, भिलाई भट्ठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की।
बाकी आरोपियों की तलाश जारी
शेष आभूषण अपने पास रखा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 7 तोला सोना बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए है। शेष आभूषणों के संबंध में जांच जारी है। पुलिस ने बताया के चोरी में साथ देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

