CG Prime News@बिलासपुर. 40 kg of Ganja Recovered from Abandoned Vehicle in Bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक लावारिस गाड़ी से 25 लाख 20 हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया है। गाड़ी दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ी थी। गाड़ी से दुर्गंध आने पर रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद गाड़ी से गांजा जब्त किया गया।
दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ी थी गाड़ी
बिलासपुर के सकरी थाना पुलिस ने बताया कि एक लावारिस गाड़ी से पुलिस ने 40 किलो गांजा बरामद किया है। मेला ग्राउंड पर एक गाड़ी पिछले दो दिन से लावारिस हालत में खड़ी थी। इसमें चैंबर बनाकर गांजा को छिपाकर रखा गया था।
पुलिस ने जांच की तो निकला गांजा
सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, रविवार को सकरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भरनी के मेला ग्राउंड में पेंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ी है। जिसमें से मादक पदार्थ गांजा की दुर्गंध भी आ रही है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की।

लावारिस गाड़ी में 25 लाख 20 हजार का गांजा मिला, चैंबर बनाकर तस्करी
जुटा रहे गाड़ी मालिक की जानकारी
सीएसपी सिंह ने बताया कि, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किसका है और गांजा तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ी मालिक से पूछताछ कर तस्करों की जानकारी जुटाकर एंड टू एंड कार्रवाई की जाएगी।
40 किलो गांजा बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन से करीब 40 किलो गांजा बरामद कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई है। सीएसपी निमितेश सिंह के अनुसार पुलिस ने करीब 25 लाख 20 हजार रुपए का माल बरामद किया है। गाड़ी में स्पेशल चेंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।
