Home » Blog » फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से फोटो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से फोटो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस ने सूरत से पकड़कर भेजा जेल

by cgprimenews.com
0 comments
फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर महिला की फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम. थाना कुंडा क्षेत्र में महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर संपर्क बढ़ाया और बाद में महिला को धमकाकर अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर करने लगा

स्क्रीनशॉट लेकर करने लगा ब्लैकमेल

पुलिस के अनुसार आरोपी वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर अपने मोबाइल में सेव कर लेता था। जब पीड़िता ने वीडियो कॉल करने से मना किया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूरत से गिरफ्तार कर भेजा जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Dharmendra Singh के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने Surat पहुंचकर आरोपी अनिल कुमार (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

You may also like