Home » Blog » नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आरंग पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments
आरंग में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. Arang थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अप. क्र. 153/2026 दर्ज कर कार्रवाई की है। घटना 11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच ग्राम बरछा में हुई थी।

15 वर्षीय लड़की को ले गए थे साथ

जानकारी के अनुसार प्रार्थी की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दो दिन बाद बरामद हुई पीड़िता

जांच के दौरान पुलिस ने 13 मार्च 2026 को पीड़िता को बरामद कर लिया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने सुनील कुर्रे (23 वर्ष) और कैलाश कुर्रे (22 वर्ष) निवासी सतनामी पारा नारा, थाना आरंग को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 65(1), 87, 3(5) बीएनएस और 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

न्यायालय ने भेजा जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है

You may also like