CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग पुलिस ने अवैध कबाड़, स्क्रैप कारोबार के विरुद्ध शुक्रवार को बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। एक साथ जिले के 9 नामजद कबाडिय़ों के यहां छापा मारा। जहां से ने लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप और कई वाहन जब्त किए हैं। अभियान के तहत एसीसीयू क्राइम ब्रांच दुर्ग, जामुल थाना, सुपेला थाना और कुम्हारी थाना की संयुक्त टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई थी।
बड़ी मात्रा में लोहे के कलपुर्जे जब्त
जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित एक परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लोहे के कबाड़ का संग्रहण, कटिंग कर विक्रय किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके पर परिसर में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, चैनल, दरवाजे, रॉड, भारी लोहे के कल-पुर्जे, लगभग 200 किलोग्राम तांबा (तारों को जलाकर निकाला गया प्रतीत होता है), गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर बरामद किया गया।

दुर्ग जिले में कबाडिय़ों के अवैध ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 60 टन लोहे का स्क्रैप, कई गाडिय़ां जब्त
नहीं दे पाए वैध दस्तावेज
मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से उक्त स्क्रैप के संबंध में वैध खरीद-फरोख्त के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया। कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिस पर संदेहास्पद संपत्ति होने के कारण सामग्री को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य स्थानों पर संचालित कबाडख़ानों में भी पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। जहां से भी बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुराने दोपहिया वाहन और अन्य धातु सामग्री बरामद हुई।
60 टन लोहे का स्क्रैप जब्त
संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप (कीमत लगभग 18 लाख रुपये), कई ट्रक, छोटा हाथी वाहन, बड़ी मात्रा में पुराने दोपहिया वाहन, धातु कटिंग उपकरण जब्त किए गए। बरामद सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण इन सामग्री को बीएनएस के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है। 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

दुर्ग जिले में कबाडिय़ों के अवैध ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 60 टन लोहे का स्क्रैप, कई गाडिय़ां जब्त
इन आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई
1. हीरामन साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी आर्य नगर कोका, थाना सुपेला
2. राकेश मिश्रा, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोका रोड सुपेला
3. समरुद्दीन, उम्र 32 वर्ष, निवासी कैलाश नगर कुम्हारी
4. श्रीमती राधिका साहू, उम्र 53 वर्ष, निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला
5. सितारे उर्फ मोहम्मद इमरान, उम्र 40 वर्ष, निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला
6. मनोज उर्फ मन्नू गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर पावर हाउस रोड भिलाई, थाना छावनी
7. श्रवण कुमार देवांगन, उम्र 55 वर्ष, निवासी कृष्ण नगर सुपेला
8. अजमत हुसैन, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेक्टर गुरुद्वारा के पास सुपेला
9. धीरज चंद्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी लोहार पारा सुपेला
जब्त की गई यह सामग्री
1. लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप
2. लगभग 200 किलोग्राम तांबा
3. गैस कटर सेट एवं गैस सिलेंडर
4. ट्रक क्रमांक CG 04 LH 2242
5. ट्रक क्रमांक CG 04 JB 4393
6. ट्रक क्रमांक CG 04 ZG 5615
7. छोटा हाथी क्रमांक CG 07 CU 8086
8. छोटा हाथी क्रमांक CG 07 CJ 9056
9. छोटा हाथी क्रमांक CG 07 BJ 2613
