
CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में कांग्रेस का एक नेता ट्रैफिक से बीच सड़क भीड़ गया। कांग्रेस नेता ने ट्रैफिक TI से न सिर्फ बदतमीजी से बात की बल्कि वहां खड़े एक युवक से भी मारपीट कर दिया। जिसके बाद मामला पुलगांव थाने पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेस नेता की दबंगई दिख रही है।
शराब पीकर चला रहा था गाड़ी
पुलगांव थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात को पुलगांव चौक के पास की है। पुलगांव चौक में देर रात पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान कांग्रेस नेता अपनी पत्नी और परिवार के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर शादी समारोह में जा रहा था। पुलिस ने रूटीन चेकिंग के आधार पर पहले चल रही गाड़ी को रोका। जिसमें ड्राइवर शराब पीकर वाहन चलाते हुए मिला।
पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को गाड़ी से उतारा और उसका एल्कोहल टेस्ट किया। जिसमें वह पॉजिटिव निकाला। इसके बाद पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव का केस बनाते हुए 2000 का चालान काटा।

इसी बीच ड्राइवर ने इस घटना की सूचना पीछे गाड़ी में मौजूद कांग्रेस नेता को दे दी। जिसके बाद कांग्रेस नेता विक्की मिश्र मौके पर पहुंच गए। उनकी पत्नी भी साथ थी। वह वहां मौजूद ट्रैफिक TI पीला दाऊ चंद्रा के साथ बहस करने लगे। TI पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने उन्हें जबरदस्ती चालान काटने की बात कही। जिस पर टीआई ने कहा कि एल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आया है, तभी चालान काटा गया है।

आप चालान कोर्ट में पटा दीजिएगा। लेकिन शराब के नशे में धुत कांग्रेस नेता TI की बात समझने को तैयार नहीं थे। वह पुलिस पर ही गरीबों को परेशान करने का आरोप लगाते रहे। इस बीच उनकी पत्नी भी TI से बहस करती नजर आई ।मामला बढ़ने पर मौके पर सुपेला ट्रैफिक TI को भी बुलाया गया। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया गया। कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक रसूख दिखाते रहे और वह इस मामले को लेकर थाने चले गए।
पुलगांव थाना पुलिस ने दोनो पक्षों के शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
