रायपुर. डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के बीच मातृभाषा छत्तीसगढ़ी के उपयोग का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। Chhattisgarh State Power Companies की डिजिटल सेवाओं में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अब छत्तीसगढ़ी भाषा में सूचना प्राप्त करना पसंद कर रहे हैं, जो स्थानीय भाषा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने चुनी छत्तीसगढ़ी
Mor Bijli App और एसएमएस सेवा में चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने छत्तीसगढ़ी भाषा का विकल्प चुना है। यह संख्या अंग्रेजी भाषा चुनने वाले उपभोक्ताओं से लगभग दस गुना अधिक है। प्रदेश के लगभग 39 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एसएमएस सेवा से जुड़े हैं। इनमें
-
34.7 लाख उपभोक्ता – हिंदी
-
4 लाख से अधिक – छत्तीसगढ़ी
-
लगभग 35 हजार – अंग्रेजी
भाषा में संदेश प्राप्त कर रहे हैं।
स्थानीय भाषा से संवाद हो रहा मजबूत
ऊर्जा सचिव एवं Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited के अध्यक्ष Rohit Yadav ने कहा कि राजभाषा छत्तीसगढ़ी को बढ़ावा देना कंपनी की प्राथमिकता है। स्थानीय भाषा में सूचना मिलने से उपभोक्ताओं तक संदेश अधिक स्पष्ट और प्रभावी तरीके से पहुँचता है।
30 लाख से ज्यादा डाउनलोड हुआ मोर बिजली एप
कंपनी के इंजीनियरों द्वारा विकसित मोर बिजली एप को अब तक 30 लाख से अधिक उपभोक्ता डाउनलोड कर चुके हैं। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस एप को 5 में से 4.4 स्टार की रेटिंग भी मिली है।
