सरगुजा. Lundra थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में Chhattisgarh Police ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम कुदर झेरी लोंगरी का है, जहां आरोपी दशमल उर्फ दशमन कोरवा ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी प्रियंका पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह घर में मिला शव
घटना की जानकारी ग्राम सरपंच के माध्यम से पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतिका प्रियंका घर के अंदर जमीन पर पड़ी मिली, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाजें सुनी गई थीं, जिसके बाद सुबह आरोपी घर से फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले को गंभीरता से लेते हुए Rajesh Kumar Agrawal के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी दशमल उर्फ दशमन कोरवा (35) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में डंडे से हमला कर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है।
हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल, एएसआई अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।
