Home » Blog » म्यूल खाता सौदा के इंटर स्टेट गिरोह का भंडाफोड़, ओडिशा, झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार

म्यूल खाता सौदा के इंटर स्टेट गिरोह का भंडाफोड़, ओडिशा, झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार

भाई ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. Inter-state mule account deal racket busted, 3 accused arrested दुर्ग जिले में नाबालिग के झूठे अपहरण की शिकायत से म्यूल खाता सौदों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। भिलाई-3 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा और झारखंड के हैं। बतां दें कि नाबालिग ने पहले अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाकर परिजनों से पैसे मांगे। उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उससे 3 लाख रुपए की मांग की है।

भाई ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

बाद में बातचीत के दौरान रकम घटकर 50 हजार रुपए तक पहुंच गई। इस कॉल के बाद उसके भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। कुछ समय बाद नाबालिग ने दोबारा फोन कर कहा कि अपहरणकर्ता उसे छोड़ चुके हैं। हालांकि, पुलिस को पूरे मामले पर संदेह हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग म्यूल खाता खरीदने-बेचने का काम करता था। इस बार वह म्यूल खाता बेचने धनबाद गया था। पुलिस ने मामले में धनबाद तथा झारसुगुड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा साइबर धोखाधड़ी के उद्देश्य से बैंक खातों का उपयोग कर अवैध लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया जाना पाया गया। जिस पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 318(4), 62, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. रितेश कुमार शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा)
2. आकाश कुमार रवानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जिला धनबाद (झारखंड)
3. एक अपचारी बालक

इस टीम ने किया सराहनीय कार्य

इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई की पुलिस टीम द्वारा अन्य राज्यों में समन्वय स्थापित कर अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी की। आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें पुरानी भिलाई थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like