Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, मारा गया भैरमगढ़ एरिया कमेटी मेंबर

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, मारा गया भैरमगढ़ एरिया कमेटी मेंबर

मौके से SLR और इंसास राइफल जब्त

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@जगदलपुर. Naxalite encounter on Dantewada-Bijapur border छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली मारा गिराया है। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम राजेश पुनेम के रूप में हुई है।

मौके से SLR और इंसास राइफल जब्त

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से एक एसएलआर (SLR), इंसास रायफल, पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर डीएसपी राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।

क्सलियों ने किया हमला

दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस की टीम संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ते हुए जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग और घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 8 से 10 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

 नक्सली सामग्री बरामद

मृत नक्सली की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। शव के पास से SLR रायफल, इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी, मैगजीन और बड़ी संख्या में जिंदा व खाली कारतूस बरामद किए गए।

जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली ढेर

हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग करने पर एक पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ।

You may also like