Thursday, February 19, 2026
Home » Blog » शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

8 वर्षों तक शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, कोड़ेकुर्से पुलिस की त्वरित कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments
कोड़ेकुर्से पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी

कांकेर | उत्तर बस्तर कांकेर जिले में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना कोड़ेकुर्से पुलिस द्वारा की गई।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना कोड़ेकुर्से पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसका दूर का रिश्तेदार सतीष कुमार गोटा, निवासी ग्राम बोगर नदीपारा थाना भानुप्रतापपुर, पहले उसके घर में रहकर मलेरिया वर्कर के रूप में कार्य करता था।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2013 में शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लगातार शादी का आश्वासन देकर वर्ष 2021 तक उसका शोषण करता रहा। सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता ने लंबे समय तक घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी।

गंभीरता से जांच कर आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोड़ेकुर्से में अपराध क्रमांक 02/2026 के तहत धारा 376 एवं 376(2)(ढ) भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शेर बहादूर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद 18 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक योगेश कुमार सोनी, उप निरीक्षक सनातन सरकार, उप निरीक्षक कलावती थापा, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, आरक्षक रूपेश कोड़ोपी, बिजय नेताम तथा महिला आरक्षक हुलसी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिलाओं से पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, छेड़छाड़ या हिंसा की स्थिति में महिला रक्षा टीम के हेल्पलाइन नंबर 94791-55925 पर तुरंत संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

You may also like