CG Prime News@भिलाई. भिलाई के सेक्टर 8 में एक महिला टीचर घर के बाथरूम में खुद को आग के हवाले कर आत्मदाह कर लिया। महिला का जला हुआ शव बाथरूम में मिला। पड़ोसियों की सूचना पर मंगलवार शाम भिलाई नगर थाना पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। जहां 51 वर्षीय रंजना देवांगन बाथरूम में जली हुई अवस्था में मृत मिली। पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी।
मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि महिला ने आत्महत्या किया है। उसका शव बाथरूम में जला हुआ मिला। मर्ग कायम का जांच की जा रही है। परिजनों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। महिला का बेटा डॉक्टर है।
ट्यूशन पढऩे आए बच्चे पीटते रहे दरवाजा
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 8, सड़क 11 निवासी रंजना देवांगन घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। उसने मंगलवार सुबह कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। जिसके बाद बाकी बच्चों को शाम को क्लास नहीं लगने की जानकारी दी। इसी बीच जिन बच्चों को सूचना नहीं मिली वो मंगलवार शाम ट्यूशन पढऩे महिला के घर पहुंच गए। काफी देर तक बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे। बच्चों को आवाज लगाते हुए देख पड़ोसी अपने घर से बाहर आए। उन्होंने भी बार-बार महिला को आवाज दी। लेकिन कोई आहट नहीं मिली। तब अनहोनी के भय से पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा।
