Tuesday, February 10, 2026
Home » Blog » घर से 10 लाख की ज्वेलरी चोरी, साजिश में निकला घर का ही सदस्य

घर से 10 लाख की ज्वेलरी चोरी, साजिश में निकला घर का ही सदस्य

दो नाबालिग समेत चार आरोपी हिरासत में, ज्वेलरी कारोबारी की भूमिका संदिग्ध

by cgprimenews.com
0 comments
छावनी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी चोरी मामले की जांच करती पुलिस

भिलाई | छावनी थाना क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज घरेलू चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करीब 10 लाख 37 हजार रुपए मूल्य की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी की इस वारदात की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि घर के ही एक सदस्य ने रची थी। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, वहीं चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाले ज्वेलरी कारोबारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। (Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from home, family member involved in conspiracy)

 शिकायत से खुलासे तक की कहानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंप एरिया तीन कुआं निवासी पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के भाई रामलाल सिन्हा ने नवंबर 2025 में छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर से सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी हो गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।

 घर के बेटे ने रची साजिश

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छावनी थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पीड़ित परिवार का ही सदस्य है और उसी ने चोरी की साजिश रची थी। उसने बताया कि आरोपी सेजल के साथ मिलकर सेक्टर-2 निवासी आकाश गायकवाड़ को दिया। आकाश ने चोरी की ज्वेलरी के बेचा है। इस मामले एक और नाबालिग समेच चार आरोपियों को पकड़ा है।

 ज्वेलरी दुकान तक पहुंची चोरी की कड़ी

आरोपियों ने चोरी की गई ज्वेलरी को पावर हाउस स्थित नवरत्न ज्वेलर्स में बेचा। पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान संचालक हरिश सेन ने चोरी की ज्वेलरी खरीदी और इसके बदले करीब 6 लाख रुपए आकाश गायकवाड़ को दिए। पुलिस ने हरिश सेन को तलब कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

 जांच जारी, बरामदगी बाकी

फिलहाल पुलिस अभी तक चोरी की गई ज्वेलरी की बरामदगी नहीं कर सकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही ज्वेलरी जब्त की जाएगी। नाबालिग आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल मीडिया में बयान देने से बच रहे हैं।

मंहगे शौक ने बनाया आरोपी

पुलिस की पूछताछ में इस चोरी की पीछे की वजह का खुलासा हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अपने एक नाबालिग दोस्त और सेजल के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके पीछे लग्जुरी लाइफ व्यतित करना और मंहगी गाड़ियों में घुमना था। इस मामले का मुख्य सरगना आकाश गायकड़ के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई हुई है।

You may also like