Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Durg: 8 जगहों पर चोरी, गैंग का पर्दाफश, दिन में इडली बेचते, रात में करते चोरी

Durg: 8 जगहों पर चोरी, गैंग का पर्दाफश, दिन में इडली बेचते, रात में करते चोरी

3 खरीददार समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Police have arrested a gang of thieves in Durg district दुर्ग जिले की पाटन थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात को सुलझा लिया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि जिले के अलग-अलग थानों क्षेत्रों में हुई 8 चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन चोर और तीन खरीददा हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और कैश समेत करीब 7,15,820 की संपत्ति जब्त की गई है। इन आरोपियों ने पाटन, उतई, अमलेश्वर, नंदनी, रानीतराई क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

संयुक्त टीम ने पकड़ा चोरों को

पुलिस के अनुसार, चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 8 फरवरी को दुर्ग पुलिस ने संयुक्त टीम गठित कर जांच की। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और पूर्व प्रकरणों के विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर रायपुर के मठ पुरैना क्षेत्र से 3 मुख्य आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

दिन में इडली-दोसा बेचते, रात में चोरी

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष अमोरिया (25), जितेन्द्र गायकवाड़ (23) और रवि साहू (23) शामिल हैं। ये तीनों राजनांदगांव जिले के ग्राम लखौली के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे रायपुर के मठ पुरैना क्षेत्र में इडली-डोसा बेचने का काम करते थे और रात के समय सूने मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

अपराध कबूलनामे अनुसार घटनाओं का विवरण

1. दिनांक 01.11.2025 मनीष अपने भांजे की मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 08 BA 3345 से तीनों ग्राम अछोटी थाना नंदनी गए, जहाँ एक सूने मकान से चांदी के सामान चोरी किए।
2. दिसम्बर 2025 – ग्राम औसर, थाना रानीतराईसूने मकान से सोने का गुलबंद, चांदी की बिछिया, पायल एवं नगदी 25,000 चोरी।
3. दिसम्बर 2025 – ग्राम गोडपेण्ड्री, थाना उतई एक्टिवा क्रमांक CG 07 AY 3107 से जाकर सूने मकान से 2 नग सोने के लॉकेट, सोने का गेहूं दाना, चांदी की पायल एवं 3,000 नगद चोरी।
4. दिनांक 25.12.2025 – ग्राम झीट, थाना अमलेश्वरमोटर सायकल KTM CG 08 AA 3923 से जाकर सोने का लॉकेट, चांदी की पायल एवं 2,300 नगद चोरी।
5. ग्राम चंगोरी सोने की अंगूठी, चांदी की पायल एवं 5,000 नगद चोरी।
6. ग्राम अरसनारा, थाना पाटन सोने का लॉकेट, सोने का गेहूं दाना एवं 12,000 नगद चोरी।
7. ग्राम तर्रा (तालाब किनारे), थाना पाटनसूने मकान से चांदी की पायल एवं 70,000 नगद चोरी।
8. जनवरी 2026 – ग्राम बठेना, थाना पाटनरोड किनारे तीन सूने मकानों से सोने के टॉप्स एवं 19,000 नगद चोरी।
प्रकरणों में अपराध क्रमांक अनुसार धारा 331(3), 305 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. मनीष अमरिया, उम्र 25 वर्ष, चोरी का आरोपी ,इसके विरुद्ध अलग अलग थानों में 10 मामला कायम है।
2. जितेन्द्र मायकरवाडे, उम्र 23 वर्ष, चोरी का आरोपी
3. रवि साहू, उम्र 23 वर्ष, चोरी का आरोपी
4. धर्मेन्द्र साहू, उम्र 33 वर्ष, खरीददार
5. उमेश उर्फ पिंटू सोनी, उम्र 35 वर्ष, खरीददार
6. प्रकाश सोनी, उम्र 38 वर्ष, खरीददार

You may also like