Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Durg: 48 लाख से अधिक की फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी, तीसरा आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Durg: 48 लाख से अधिक की फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी, तीसरा आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

शिर्डी में ट्रस्ट के नाम पर बैंक खाता खोलकर ठगी की राशि मंगवाने का खुलासा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. cyber fraud case in durg  इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का लिंक भेजकर ठगी करने वाले तीसरे आरोपी को दुर्ग जिला की साइबर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 48 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की गई है। पहले ही आंध्रप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह तीसरा आरोपी है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

9.10.2025 को पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश हेतु भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के पश्चात विभिन्न किश्तों में कुल 48,67,500 रुपए की ठगी की गई। शिकायत पर साइबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 318(4), 336, 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पूर्व में आंध्रप्रदेश के जिला अनकापल्ली से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच में यह तथ्य सामने आया कि ठगी की राशि अहमदनगर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में संचालित एक ट्रस्ट के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कराई गई थी।

जांच में यह पाया गया कि आरोपी द्वारा शिर्डी क्षेत्र में ट्रस्ट के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर ठगी की राशि अपने खाते में मंगवाई जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी मनोहर लक्ष्मण मोरे, उम्र 46 वर्ष, निवासी संगनमेयर, जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में साइबर थाना दुर्ग के निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहाद्दुर, आरक्षक अनूप कुमार शर्मा, कामेश देशमुख, विक्रम सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, ऑनलाइन निवेश, फॉरेक्स या ट्रेडिंग के प्रलोभन में बिना सत्यापन के विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा निकटतम साइबर थाना में दें तथा “साइबर प्रहरी” को फॉलो करें।

You may also like