Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » CG में हेड कांस्टेबल की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जवान को उतारा मौत के घाट

CG में हेड कांस्टेबल की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जवान को उतारा मौत के घाट

मंदिर में कर ली थी प्रेमी से दूसरी शादी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बलरामपुर.CAF Head constable murder case balrampur छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सीएएफ के हेड कांस्टेबल की उसकी दूसरी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पति के लाश के सिंदूर नदी के रेत में गाड़ दिया था। रेत में दफ्न लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी तब जाकर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल विश्वनाथ केरकेट्टा के हत्या के आरोप में उसकी दूसरी पत्नी क्लाटिका केरकेट्टा और उसके प्रेमी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने बताया कि मृतक सीएएफ हेड कांस्टेबल विश्वनाथ केरकेट्टा मूल रूप से रायगढ़ का रहने वाला था। उसने बलरामपुर में भी अपना घर बना लिया था और यहां आना-जाना करता था। 29 जनवरी 2026 को विश्वनाथ की लाश ग्राम पंचायत सतीसेमर में सिंदूर नदी के किनारे रेत में दफन पाई गई थी। पहली ही नजर में पुलिस को यह हत्या का मामला लग रहा था। पुलिस की टीम ने पहले शव की पहचान कराई, उसके बाद जांच शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों आरोपी पकड़े गए।

आरोपी महिला से की थी दूसरी शादी

पुलिस को जांच में पता चला कि बलरामपुर मे पोस्टिंग के दौरान विश्वनाथ ने सिवनी की रहने वाली आरोपी क्लाटिका केरकेट्टा से दूसरी शादी कर ली थी। जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। उसने दूसरी पत्नी को रायपुर में किराये के मकान पर रखा था। पति से दूर रहने के कारण की उसकी दोस्ती चलगली के रहने वाले विवेक टोप्पो से हो गई थी। फेसबुक के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे।

मंदिर में कर ली थी प्रेमी से दूसरी शादी

आरोपी महिला ने अपने प्रेमी विवेक से तातापानी मंदिर में गोपनीय तरीके से शादी भी कर ली थी और उसकी के साथ रहने की ठानी। विश्वनाथ को उसके प्रेमी के बारे में पता चल गया। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। इसी के चलते क्वलाटिका ने प्रेमी विवेक के साथ मिलकर पति विश्वनाथ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

छुट्टी पर घर बुलाकर की हत्या

आरोपी पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति को छुट्टी लेकर गांव बुलाया और फिर उसके प्रेमी ने सिर पर लोहे के हथियार से वारकर हत्या कर दी। दोनों ने लाश को नदी किनारे रेत में दफन कर दिया था। मामले में पुलिस की टीम ने अब मृतक की दूसरी पत्नी क्लाटिका और उसके प्रेमी विवेक टोप्पो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You may also like