Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » रायपुर में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव का आयोजन, जुटेंगे छत्तीसगढिय़ा NRI

रायपुर में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव का आयोजन, जुटेंगे छत्तीसगढिय़ा NRI

निवेश की संभावनाओं पर भी होगी चर्चा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. The Non-Resident Chhattisgarh Conclave was organized in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27, 28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढिय़ों की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) और छत्तीसगढ़ एनआरआई संघ के सहयोग से आयोजित होगा। जिसमें अलग-अलग देशों में रह रहे छत्तीसगढ़ी शामिल होंगे।

राज्य की अमूल्य पूंजी प्रवासी छत्तीसगढ़ी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी राज्य की अमूल्य पूंजी हैं। विदेशों में कार्यरत छत्तीसगढ़ी नागरिक अपने ज्ञान, अनुभव और निवेश से प्रदेश के विकास को नई दिशा दे सकते हैं। सरकार चाहती है कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

निवेश की संभावनाओं पर भी होगी चर्चा

कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रवासी छत्तीसगढिय़ों को राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में निवेश की संभावनाएं, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और स्टार्टअप विकास जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पंजीयन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

एनआरआई (NRI) बाटेंगे अनुभव

आयोजन के दौरान प्रवासी छत्तीसगढिय़ों के अनुभव, विशेषज्ञता और संसाधनों का उपयोग राज्य के विकास में कैसे किया जाए, इस पर मंथन होगा। साथ ही प्रदेश और विदेश में बसे छत्तीसगढ़ी समाज के बीच संवाद को मजबूत करने और सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया जाएगा। कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

 

You may also like