दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्सीपार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 01 किलो 778 ग्राम गांजा, नगद राशि एवं एक दुपहिया वाहन जप्त किया गया है। मामले में NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस टीम भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवकर बस्ती चौड़ी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने किया जुर्म कबूल
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम दीपक देवकर बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध रूप से गांजा विक्रय करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 20(बी) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।
जप्त सामग्री का विवरण
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
-
01 किलो 778 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत लगभग 85,000 रुपये
-
गांजा विक्रय की नगद राशि 1,500 रुपये
-
नीले रंग की एक्टिवा वाहन (CG 07 BV 1605), अनुमानित कीमत 25,000 रुपये
जप्त की है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि सुंदर राजपूत, सउनि तुलसी विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह, आरक्षक बुजमोहन सिंह एवं आरक्षक शैलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
