CG Prime News@दिल्ली.Lok Sabha Budget Session 2026लोकसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को सदन गरमा गया। विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरते हुए जमकर हंगामा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बतां दें कि बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और 8 मिनट ही चल पाई।
स्पीकर ने कहा-नारेबाजी नियमों के खिलाफ
लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों से कहा- नारेबाजी गलत है। नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। दूसरी बार भी सदन की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल सकी। लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की है। अमेरिका-भारत ट्रेड (US-India trade deal) पर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर नारेबाजी की।

बजट सत्र के 5वें दिन लोकसभा में हंगामा, विपक्ष ने PM के खिलाफ लगाए नारे
एनडीए ने किया पीएम मोदी का स्वागत
अमेरिका से ट्रेड डील पर मंगलवार सुबह एनडीए (NDA) की संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) का स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह अद्भुत और ऐतिहासिक है। वहीं विपक्ष ने कहा अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर पीएम पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने कहा- सीजफायर (ऑपरेशन सिंदूर) की ही तरह ट्रेड डील की घोषणा राष्ट्रपति ट्रम्प ने की। पीएम मोदी ने हार मान ली है।
विपक्ष केवल स्पष्टता मांग रहा है
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार से स्पष्टता की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हम जानना चाहते हैं कि इस समझौते में आखिर है क्या। विपक्ष केवल स्पष्टता मांग रहा है। हमें नहीं पता कि डील की शर्तें क्या हैं। हमारे पास सिर्फ डोनाल्ड ट्रम्प का पोस्ट और नरेंद्र मोदी का पोस्ट है, क्या संसदीय लोकतंत्र में इतना ही काफी है? उन्होंने कहा कि अगर यह वाकई अच्छी खबर है तो विपक्ष भी उसका स्वागत करेगा, लेकिन पहले सरकार को पूरी जानकारी और स्पष्टता देनी चाहिए।
