Home » Blog » दुर्ग में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

दुर्ग में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

पार्षद चुनाव लड़ चुकी है पीडि़ता

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. woman Congress worker committed suicide in Durg  दुर्ग में कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने खुद पर मिट्टी तेड़ उड़ेकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल दाखिल कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनसुार घटना गुरुवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने आत्मदाह की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता का नाम शबाना निशा उर्फ रानी (37) है। जो पचरीपारा में किराए के मकान में रहती थी। परिजनों के मुताबिक, शबाना चाहती थी कि वह जिस मकान में रह रही है, उसे जमीन मालिक बेच दे, ताकि वह वहीं रह सके पर कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। इस घटना में वह 95 फीसदी झुलस गई।

पार्षद चुनाव लड़ चुकी है पीडि़ता

पीडि़ता को रायपुर के डीकेएस अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां की हालत गंभीर बताई जा रही है। शबाना निशा का राजनीतिक जीवन भी रहा है। वह पिछले दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी है।

लोगों ने चादर की मदद से बुझाई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही शबाना धधकती हुई घर से बाहर निकली, जिसे देखकर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गया। आसपास मौजूद लोगों ने चादर की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। इसके बाद उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया।

मकान में किराए पर रह रही थी

पीड़िता का मामा लियाकत अली ने बताया कि वह पिछले 40 से 45 सालों से मकान में किराए पर रह रही थी। 4-5 महीनों से घर खाली करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। कल टीम आई थी। इस दौरान उसे खुद को आग लगा लिया। जिसे देख टीम मौके से भाग निकली।

You may also like