राजनांदगांव. नववर्ष 2026 के अवसर पर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश में होटल, ढाबा, लॉज और रिसॉर्ट संचालकों की बैठक हुई। बैठक में संचाकों को सख्त लहजे में गाइडलाइन को पालन करने हिदायत दी।
बैंठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन उपस्थित रहे। सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि नववर्ष की पूर्व संध्या और नववर्ष के दिन उचित पार्किंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित रखें। साउंड सिस्टम का प्रयोग मानक के अनुसार ही हो। रात्रि में समय पर संस्थान बंद करें और नाबालिग जोड़ों को कमरे उपलब्ध न कराएं। उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सतर्कता और पहचान
होटल और रिसॉर्ट में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। शराब उपलब्ध कराने की स्थिति में संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-जन सहभागिता से नववर्ष का एकमात्र लक्ष्य: “ज़ीरो घटना- ज़ीरो दुर्घटना”।
पुलिस-जन सहयोग
सभी संचालकों ने पुलिस के निर्देशों का पालन करने और नववर्ष के दौरान सुरक्षा बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक में कुल 61 होटल, ढाबा, लॉज एवं रिसॉर्ट संचालक उपस्थित थे। जिला पुलिस नववर्ष के दौरान लगातार निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग करेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नववर्ष हेल्पलाइन 9479246435 या पुलिस कंट्रोल रूम 9479192199 पर देने की अपील की गई।
