Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » हनुमान मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी जप्त

हनुमान मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी जप्त

टिकरापारा में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments
टिकरापारा में हनुमान मंदिर मूर्ति तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी

रायपुर में धार्मिक स्थल से जुड़ा गंभीर मामला

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में हनुमान भगवान की मूर्ति को तोड़कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह त्वरित कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ेः धारदार हथियार से मारपीट का मामला, 1 आरोपी व 3 नाबालिग गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला

प्रार्थिया नीतू सोनी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15-16 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात टिकरापारा धरम नगर, गणेश चौक स्थित पीपल पेड़ के नीचे बने चबूतरे में विराजित हनुमान भगवान की मूर्ति को अरिहंत पारख एवं अन्य आरोपियों द्वारा जेसीबी से तोड़ दिया गया। साथ ही पास स्थित गौशाला में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।


इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1014/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 298, 351(2), 3(5) में अपराध पंजीबद्ध किया गया।


पुलिस की त्वरित जांच, 5 आरोपी दबोचे

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को भी जप्त कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. अरिहंत पारख (31) – निवासी डी-क्वॉड, सिविल लाइन, रायपुर

  2. मोहित लखेर (32) – निवासी सतना (म.प्र.), हाल पता पंडरी, रायपुर

  3. भूपेश केंवट (19) – निवासी महासमुंद, हाल पता पंडरी, रायपुर

  4. गणेश कुर्रे (20) – निवासी सक्ती, हाल पता पंडरी, रायपुर

  5. मेहराब खान (21) – निवासी नूंह, हरियाणा, हाल पता माना, रायपुर


पुलिस का संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like