Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » CG पुलिस फाइनल रिजल्ट आउट, CG Prime News पर रिजल्ट

CG पुलिस फाइनल रिजल्ट आउट, CG Prime News पर रिजल्ट

दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के आरक्षक जीडी, चालक और ट्रेडमैन पदों के अंतिम परिणाम प्रकाशित; पुलिस वेबसाइट और जिलों के पुलिस कार्यालयों में उपलब्ध

by cgprimenews.com
0 comments

दुर्ग. छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष 2023-24 का अभ्यर्थियों को लंबे समय से प्रतीक्षित अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में आरक्षक जीडी, आरक्षक चालक और आरक्षक ट्रेड के पद शामिल थे। दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के परीक्षार्थी अब अपना अंतिम परिणाम देख सकते हैं।

कहां देखें परिणाम

जारी किए गए अंतिम परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तथा पुलिस कंट्रोल रूम दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने नाम और रोल नंबर के आधार पर चयन सूची की जांच कर सकते हैं।

अगली प्रक्रिया

चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन, चरित्र सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित निर्देश जल्द ही संबंधित जिला पुलिस कार्यालयों द्वारा जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को समय–समय पर आधिकारिक नोटिस पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है।

DURG District Selection List:-https://cgprimenews.com/wp-content/uploads/2025/12/Chayan-pratiksha-list-Durg-2025.pdf

BALOD District Selection List:-https://cgprimenews.com/wp-content/uploads/2025/12/Chayan-pratiksha-list-Balod-2025.pdf

BEMETRA District Selection List:-https://cgprimenews.com/wp-content/uploads/2025/12/Chayan-pratiksha-list-Bemetra-2025.pdf

You may also like