Saturday, June 27, 2026
Home » Blog » Breaking: दुर्ग जिले के गौ तस्कर पर लगा NSA, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking: दुर्ग जिले के गौ तस्कर पर लगा NSA, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News @भिलाई. पिछले 10 वर्षों से गौ तस्करी में लगातार संलग्न आरोपी संगीत मधुकर उर्फ़ टेटे निवासी ग्राम पथर्रा वर्तमान भिलाई तीन को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दुर्ग द्वारा 3 माह के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धारा 3(2) के तहत 3 माह के लिए निवारक निरोध का आदेश पारित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार संगीत मधुकर के खिलाफ 18 अपराधिक मामले हैं। ज्यादातर मामले मारपीट और पशु तस्करी से संबंधित है। आरोपी संगीत मधुकर के खिलाफ जुलाई 2025 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। जिला दंडाधिकारी ने दिए आदेश के परिपालन में संगीत मधुकर को गिरफ्तार कर मेडिकल करा कर जेल दाखिल किया गया है।

जानिए क्या है NSA

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, जिसे NSA या रासुका भी कहते हैं। 1980 का एक भारतीय निवारक निरोध कानून है, जो केंद्र और राज्य सरकारों को राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति को बाधित करने से रोकने के लिए किसी व्यक्ति को निवारक निरोध में रखने की शक्ति देता है। इस कानून के तहत, किसी व्यक्ति को बिना आरोप के 12 महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है।

You may also like