Home » Blog » मैं तुमको पसंद करता हूं, शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा… 4 दिन तक बंधक बनाकर युवक ने किया रेप, मायके आई थी महिला

मैं तुमको पसंद करता हूं, शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा… 4 दिन तक बंधक बनाकर युवक ने किया रेप, मायके आई थी महिला

by CG Prime News
0 comments

बलरामपुर। Rape Case: छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ा है और अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। हर तीन घंटे में एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। अपराधों की दुनिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, युवक ने 4 दिनों तक महिला को बंधक बनाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला सनवाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शादी के 15 दिन बाद महिला मायके आकर रह रही थी। गांव के ही युवक अजय सिंह (23) उनके दुकान पर आना-जाना लगा रहता था। देखते ही देखते अजय को महिला से प्यार हो गया और 20 जूलाई को करीब शाम 7 बजे महिला घर के बाहर निकली। तभी अजय बाइक से आया और कहा कि, मैं तुमको पसंद करता हूं। शादी कर पत्नी बनाकर अपने साथ रखूंगा।

जब महिला ने विरोध किया तो अजय उसे जबरन बाइक पर बैठाकर चूना पाथर के जंगलों में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसने महिला को कमरे में 4 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और वारदात को अंजाम देता रहा।

जान से मारने की भी धमकी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। जैसे-तैसे पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ 87,69,351(2) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You may also like