Home » Blog » भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, ACB-EOW ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, ACB-EOW ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ACB-EOW ने छापेमार कार्रवाई के बाद 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन और हरमीत खनूजा शामिल है। शनिवार को सभी चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चारों आरोपियों को 1 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी उनसे पैसे गबन मामले में पूछताछ करेंगे।

मुआवजा हड़पने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

एसीबी-ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी उमा तिवारी और केदार तिवारी को दूसरे व्यक्ति का मुआवजा राशि 2 करोड़ अवैध तरीके से लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हरमीत सिंह खनूजा को उमा तिवारी के सहयोगी और कई किसानों की मुआवजा राशि हड़पने का आरोप है। जबकि व्यापारी विजय जैन की उमा तिवारी के सहयोगी के रूप में अधिग्रहण का पैसा अवैध तरीके से प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है।

अधिकारियों के ठिकाने पर हुई थी छापेमारी

शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ के 17 से 20 अधिकारियों के ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई की थी। इनमें स्ष्ठरू, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के ठिकानों पर जांच कर दस्तावेजों को जब्त किया था।

श्वह्रङ्ख ने रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और बिलासपुर में 20 स्थानों पर रेड मारी थी। जिसमें निर्भय कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, दिनेश पटेल, योगेश कुमार देवांगन, शशिकांत कुर्रे, लेखराम देवांगन, लखेश्वर प्रसाद किरण, बसंती धृतलहरे, रोशन लाल वर्मा, हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, विजय जैन, दशमेश इन्ट्रावेंचर प्रा. लि., हृदय लाल गिलहरे और विनय कुमार गांधी के ठिकाने शामिल हैं।

You may also like