
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Satta) का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। महादेव एप के बाद अब गजानन Satta App के जरिए IPL मैचों पर सट्टा संचालन का मामला सामने आया है। रायपुर पुलिस ने तिल्दा नेवरा क्षेत्र से 18 वर्षीय हर्ष पंजवानी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की बड़ी कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस ऑनलाइन जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है।
2 अप्रैल 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि तिल्दा नेवरा के वार्ड नंबर-6 स्थित एक मकान में IPL पर ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम यूनिट और तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा और आरोपी हर्ष पंजवानी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गजानन Satta App से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
जांच में सामने आया कि आरोपी
-
अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल सेटअप का उपयोग कर रहा था
-
गजानन Satta App के माध्यम से IPL क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था
मौके से जब्त सामग्री
-
4 मोबाइल फोन
-
₹60,000 नकद
-
बैंक पासबुक
-
ATM कार्ड
-
चेक बुक
-
सट्टे के पैसों का पूरा हिसाब-किताब
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 125/25 दर्ज किया है।
उस पर धारा 4(क) जुआ अधिनियम और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी
-
नाम: हर्ष पंजवानी
-
पिता: इंदर पंजवानी
-
उम्र: 18 वर्ष
-
पता: स्टेट बैंक के सामने, वार्ड नं. 06, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
एक्शन में पुलिस — ऑनलाइन सट्टे पर कड़ा शिकंजा
इस कार्रवाई में
निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम, प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, गेंदूराम नवरंग, आरक्षक कृपा सिंधु पटेल, संतोष वर्मा, धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम और प्रकाश पात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि ऑनलाइन सट्टा (Online Betting) के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और आने वाले दिनों में और भी आरोपियों व ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
