Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » IAS अभिजीत सिंह बने दुर्ग कलेक्टर, सरकार ने 5 IAS का किया ट्रांसफर

IAS अभिजीत सिंह बने दुर्ग कलेक्टर, सरकार ने 5 IAS का किया ट्रांसफर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आदेश के बाद आईएएस (IAS) अभिजीत सिंह को दुर्ग जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर सूची के अनुसार अभिजीत सिंह को दुर्ग कलेक्टर और रायपुर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विश्व दीप को रायपुर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है।

दो आईएएस (IAS) गए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

दुर्ग कलेक्टर रहीं ऋचा प्रकाश चौधरी और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। नगरीय निकाय चुनाव के बीच में दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए ऑर्डर जारी कर दिया गया था।

इन्हें भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सरकार ने आईएएस कुमार विश्वास रंजन को रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है। वहीं रेना जमील को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष धृतलहरे ने आदेश जारी किया है।

 

You may also like