ट्रैफिक पुलिस ने दिया मानवता का परिचय
दुर्ग। एचएम विजय शर्मा के दुर्ग प्रवास के दौरान डीएमसी द्वारा की जा रही यातायात व्यवस्था के बीच एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। कुम्हारी पास के एक मंदिर में चल रहे पूजा कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस हमले में 75 वर्षीय वृद्ध महिला शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। (75-year-old woman critically injured after bee attacks temple)
पूजा के दौरान अचानक हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर में पूजा शांतिपूर्वक चल रही थी, तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा। श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। कई लोग इधर-उधर भागने लगे, जबकि कुछ लोग मंदिर परिसर में ही फंस गए। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जबकि गृहमंत्री दुर्ग प्रवास पर थे। ड्यूटी के साथ ही मानवता का परिचय देते हुए बुजुर्ग महिला को अपनी गाड़ी में शिफ्ट किया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पूजा कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़
वृद्ध महिला अचेत, तत्काल भर्ती
मधुमक्खियों के हमले में शांति देवी को शरीर के कई हिस्सों में अत्यधिक डंक लगे, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और वे मौके पर ही अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। मधुमक्खियों के झुंड को हटाने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी गई है।
