Monday, April 6, 2026
Home » Blog » Durg: IPL मैच पर ऑनलाइन दाव लगाने वाले 3 युवक गिरफ्तार

Durg: IPL मैच पर ऑनलाइन दाव लगाने वाले 3 युवक गिरफ्तार

फोन पर मिला लाखों का ट्रांजेक्शन, जांच में जुटी पुलिस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@भिलाई. Durg: 3 Youths Arrested for Online Betting on IPL Match आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलते तीन आरोपियों को जामुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और एक स्कूटी जब्त की गई है। जामुल थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन में दो से तीन लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने की रेड कार्रवाई

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेदामारा, नहर किनारे मैदान में कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (जुआ) खेल रहे हैं। सूचना पर थाना जामुल और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की।

मौके पर 3 व्यक्तियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BET BHAI 9” के माध्यम से IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने हेतु लगातार स्थान बदलकर क्रेटा कार और स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालन किया जा रहा था।

लाखों का मिला ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 5, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से जब्त मोबाइल फोन के परीक्षण पर लगभग 2,50,000 से 3,00,000 तक का ऑनलाइन लेनदेन पाया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी मठपारा, जामुल
2. कुलेश्वर पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी खेदामारा, जामुल
3. दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी, उम्र 23 वर्ष, निवासी गणेश नगर, जामुल

You may also like