Thursday, February 5, 2026
Home » Blog » घोंट गांव छेड़छाड़ मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

घोंट गांव छेड़छाड़ मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला से अश्लील हरकत, घर में घुसकर मारपीट के मामले में सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में

by cgprimenews.com
0 comments
गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी

रायपुर | थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम घोंट में महिला से छेड़छाड़, अश्लील हरकत और घर में घुसकर मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले प्रकरण में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था। अब इस मामले में सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।

किराना दुकान से शुरू हुआ विवाद, घर तक पहुंचा हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर ग्राम घोंट आई हुई थी। शाम करीब 8 बजे वह रिश्तेदार की किराना दुकान में मौजूद थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे देखकर अश्लील इशारे और हरकतें शुरू कर दीं।

आरोपियों ने सामान लेने के बहाने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया, जिससे वह घबराकर घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद आरोपीगण जबरन घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे।

परिवार पर भी किया हमला

पीड़िता के पति और रिश्तेदार जब मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। घटना में पीड़िता और अन्य पीड़ितों को चोटें आईं, जिनका डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 499/2025 दर्ज किया गया। मामले में धारा 333, 296, 251(2), 115(2), 74, 191(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण में पांच से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 191(2) बीएनएस जोड़ी गई।

शेष तीन आरोपी भी गिरफ्तार, जेल रवाना

प्रकरण के शेष आरोपी
ईश्वर सोनवानी, भीमा सोनवानी और लालाराम सोनवानी को तलब कर थाना लाया गया। पूछताछ में तीनों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें दिनांक 04 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. ईश्वर सोनवानी (28 वर्ष)

  2. भीमा सोनवानी (27 वर्ष)

  3. लालाराम सोनवानी (40 वर्ष)
    निवासी – ग्राम घोंट, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)

You may also like