CG Prime News@कवर्धा. Demand for Unnatural Sex 10th-Grade Student Murders Teacher अननेचुरल सेक्स के लिए दबाव बनाना एक टीचर को महंगा पड़ गया। आवेश में आकर नाबालिग छात्र ने अपने ही टीचर की हत्या कर दी। पूरा मामला प्रदेश के कबीरधाम जिले के कवर्धा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक का नाम सत्यमदास मानिकपुरी (27) है, जो वार्ड नंबर- 26 में रहता था।
56 दिनों बाद पकड़ाया आरोपी छात्र
मृतक सत्यमदास प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सत्यमदास ने नाबालिग छात्र (16 साल) से संबंध बनाए थे। इसके बाद वह लगातार संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। शिक्षक नाबालिग को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे परेशान होकर नाबालिग ने चाकू से शिक्षक का गला रेत दिया। 56 दिनों के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
इंटरनेट पर सर्च किए बचने के तरीके
साथ ही संबंध नहीं बनाने पर सभी को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पीछा छुड़ाने के लिए नाबालिग ने हत्या की साचिश रची और 17 जनवरी को सत्यमदास को बुलाया, फिर नर्सरी के पीछे ले जाकर चाकू से हमला कर मार डाला। वारदात के बाद नाबालिग मौके से भाग निकला। इसके अलावा उसने इंटरनेट पर बचने के तरीके सर्च किए।
अननेचुरल सेक्स को लेकर ब्लैकमेल
नाबालिग ने बताया कि सत्यमदास और उसके बीच करीब 3 महीने पहले से पहचान थी। दोनों के बीच अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बने थे। बाद में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सत्यमदास नाबालिग को बार-बार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन उसने सत्यमदास को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। इसके बाद दोनों स्कूटी से घटनास्थल की ओर गए। नाबालिग घर से पहले ही चाकू लेकर निकला था। मौके पर पहुंचते ही उसने सत्यमदास के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
17 जनवरी सड़क पर युवक का शव मिला था
17 जनवरी 2026 को पुलिस को लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक के गले पर चाकू से वार कर हत्या की गई थी। जांच में मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई।
