Wednesday, June 17, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में CRPF के कुत्ते रोलो की गई जान, 31 नक्सली कहां छुपे हैं बताया था, मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में CRPF के कुत्ते रोलो की गई जान, 31 नक्सली कहां छुपे हैं बताया था, मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित

by CG Prime News
0 comments

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ पर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। ये नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान था। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कुत्ते ‘रोलो’ की भी जान चली गई है। अभियान के दौरान रोलो पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था, जिसमें वो गंभीर घायल हो गया था।

मधुमक्खियों ने मारे 200 से ज्यादा डंक

दरअसल, नक्सलियों ने हर जगह पर IED लगा रखी थी। इनका पता लगाने के लिए रोलो को तैनात किया गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों के एक विशाल झुंड ने अचानक रोलो पर हमला कर दिया गया। Force dog rolo death जवानों ने रोलो को बचाने का पूरा प्रयास किया और उसे एक पॉलीथीन शीट से ढक दिया गया। इस प्रयास में कई जवान भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।मधुमक्खियों ने करीब 200 जगहों पर काटा।

रोलो को पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

CRPF की 228वीं बटालियन में रोलो को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। CRPF ने रोलो को मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित किया है। रोलो का जन्म 5 अप्रैल, 2023 को हुआ था। उसे कर्नाटक के तरालू में कैनाइन प्रशिक्षण केंद्र में इंफैंट्री पेट्रोलिंग, विस्फोटक का पता लगाने और आक्रमण में प्रशिक्षण दिया गया था।इसके बाद पिछले साल ही रोलो को नक्सल विरोधी अभियान में शामिल किया गया था।


You may also like