Thursday, July 23, 2026
Home » Blog » बारिश में टूटे घर और भीगे किताबों को देखकर रोने वाली बस्तर की अंजली को सोनू सूद ने दिया देश के नामी यूनिवर्सिटी में पढऩे का ऑफर

बारिश में टूटे घर और भीगे किताबों को देखकर रोने वाली बस्तर की अंजली को सोनू सूद ने दिया देश के नामी यूनिवर्सिटी में पढऩे का ऑफर

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर.CG Prime News @ बीजापुर जिले की अंजली को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तरफ से ऑफर मिला है। एक्टर की ओर से अंजली को पंजाब और हरियाणा के विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई करने की पेशकश की गई है। इसका पूरा खर्च सोनू सूद उठाएंगे। अंजली के लिए हॉस्टल का भी इंतजाम करेंगे। अंजली से दोनों में से एक संस्थान चुनकर फैसला लेने कहा गया है।

अंजली अब परिवार के साथ इस विषय पर विचार कर रहीं हैं। अंजली वही लड़की है, जिसका रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल पिछले महीने बारिश में अंजली का घर टूट गया था और किताबें भीग गईं थीं। इस वीडियो को देख सोनू सूद ने ट्विटर के जरिए मदद का भरोसा दिलाया था। सोनू सूद का रिएक्शन सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और प्रदेश शासन भी अंजलि को लेकर काफी संवेदनशील हुए और सभी ने अंजली की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।

You may also like