Thursday, June 25, 2026
Home » Blog » पुलिस आरक्षक को दूसरे की जमीन बेचकर 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

पुलिस आरक्षक को दूसरे की जमीन बेचकर 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. CG Prime News @ जमीन के सौदे में पुलिस कांस्टेबल से 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले
भिलाई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू खान और एडवोकेट बलदेव सिंह बाबरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरक्षक ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी भाजपा नेता ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई दी थी। जिसे जज ने खारिज कर दिया। दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

स्मृति नगर पुलिस ने सेक्टर-7 निवासी आरक्षक अजय सिंह की शिकायत पर मामले को जांच में लिया। वर्ष 2018 में अजय सिंह ने आरोपी कोहका निवासी भाजपा नेता राजू खान और एडवोकेट बलदेव सिंह बाबरा से दो प्लाट खरीदा था। एक प्लाट 14 लाख तो दूसरे 10 लाख में सौदा हुआ था। रजिस्ट्री की बारी आई तो आरोपी उसे घुमाने लगे। जब जमीन की तफ्तीश की तो जमीन एक महिला तो दूसरी बच्चों को खेलने के लिए मैदान मिला। तब अजय सिंह पैसे की मांग करने लगा तो उसे 4 लाख रुपए तो लौटा दिए, लेकिन 20 लाख का चेक देकर घुमाते रहे।

You may also like