Home » Blog » गोबरा नवापारा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

गोबरा नवापारा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

छांटा रोड पर पुलिस की दबिश, 31 पौवा देशी शराब जप्त

by cgprimenews.com
0 comments
गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार युवक

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

रायपुर | अवैध शराब बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (अटल नगर नवा रायपुर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक तुलसीराम लेकाम (अटल नगर नवा रायपुर) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर छांटा रोड में दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवापारा छांटा रोड, राधास्वामी सत्संग व्यास के पास एक युवक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को मौके से पकड़ लिया।

प्लास्टिक बोरी से मिली देशी शराब

पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धीरज दरयानी पिता प्रकाश दरयानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बस स्टैंड नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 31 पौवा देशी मदिरा मशाला (शोले) सीलबंद अवस्था में बरामद की गई। जप्त शराब की कुल मात्रा 05.580 बल्क लीटर एवं अनुमानित कीमत लगभग 3100 रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी रिमांड पर

आरोपी के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 36/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया है।

कार्रवाई में पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा से प्रआर 1173 बलराम ध्रुव एवं आरक्षक 467 हुलास साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like