Tuesday, May 26, 2026
Home » Blog » 27 जनवरी को दुर्ग में वीवीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक डायवर्शन लागू

27 जनवरी को दुर्ग में वीवीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक डायवर्शन लागू

सम्मेलन को लेकर 26–27 जनवरी को भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित

by cgprimenews.com
0 comments
वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दुर्ग शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लागू रूट डायवर्शन व्यवस्था।

सम्मेलन के चलते विशेष यातायात व्यवस्था

दुर्ग | जिले में 27 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में वीवीआईपी एवं वीआईपी मूवमेंट रहेगा। आम नागरिकों की सुविधा एवं यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष रूट डायवर्शन प्लान जारी किया गया है।

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 26 एवं 27 जनवरी 2026 को सम्मेलन अवधि के दौरान दुर्ग शहर की सीमा के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

ग्रीन चौक दुर्ग से राजनांदगांव की ओर जाने वाले छोटे वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगाँव चौक होते हुए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कर सकेंगे।
सेक्टर की ओर से ठगड़ा बंध पुल होकर दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले वाहन जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार एवं राजेन्द्र पार्क मार्ग का उपयोग करेंगे।
वहीं Y शेप ब्रिज से पुलगाँव जाने वाले वाहन मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक एवं पद्मनाभपुर मार्ग से गुजरेंगे।

बसों के लिए रूट व पार्किंग व्यवस्था

दुर्ग से रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई एवं रेंगाखार जाने वाली बसों की पार्किंग गंज मंडी स्थित FCI गोदाम में निर्धारित की गई है।
राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़ व दल्लीराजहरा जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग–गंजपारा में पार्क होंगी।
पाटन, रानीतरई एवं धमतरी जाने वाली बसें महिला समृद्धि बाजार, सिविल लाइन दुर्ग के सामने पार्किंग करेंगी।

नागरिकों से सहयोग की अपील

ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्शन मार्गों एवं बस पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें तथा धैर्यपूर्वक यात्रा करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं सुचारू बनी रहे।

You may also like