CG Prime News@दिल्ली. US-Israel Iran War, Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei killed US-इजराइल और ईरान के बीच भीषण युद्ध जारी है। ईरानी मीडिया ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। दूसरी ओर खाड़ी देशों में हमले भी तेज कर दिए हंै। ईरान की सरकार का कहना है कि वे सुप्रीम लीडर की मौत का बदला लेकर रहेंगे। इधर ईरानी सेना ने कहा कि वह सबसे खतरनाक अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हमला कुछ देर में शुरू होगा और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

US-इजराइल ने ईरान पर गिराए 1200 बम, सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत
40 दिन के शोक की घोषणा
सुप्रीम लीडर खामनेई के मारे जाने के बाद ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (IRGC) ने कहा, ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश शोक मना रहा है।
24 घंटे में 1200 से ज्यादा बम गिराए
वहीं इजराइल की वायु सेना का कहना है कि उसने अमेरिका के साथ संयुक्त हमले में पिछले एक दिन में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनके ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर शनिवार को 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। हमले के समय खामनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे।

US-इजराइल ने ईरान पर गिराए 1200 बम, सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत
इजराइल के पीएम ने किया था खामनेई को मार गिराने का दावा
इजराइल के प्रधानमंती नेतन्याहू ने शनिवार देर रात खामनेई के मारे जाने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी उनके मारे जाने का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ‘तसनीम और ‘फार्स ने इसकी पुष्टि की।
ईरान में 200 की मौत, 740 घायल
इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। ईरान ने भी देशों पर जवाबी हमले किए थे।
