CG Prime News@दुर्ग.Two Accused Arrested for Running Betting Racket Under Power House Overbridge दुर्ग जिले में अवैध रूप से सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शनिवार को पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे बैठकर सट्टा-पट्टी खिलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने की रेड कार्रवाई
छावनी थाना पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल को पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे भिलाई में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के लिए सट्टा पट्टी खिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई कर मौके से दो आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा कागज पर अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लिखकर अवैध सट्टा संचालित किया जा रहा था।
आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
1. नजीर अहमद, उम्र 52 वर्ष, निवासी नंदिनी रोड, मून बार के पीछे, कैम्प-2 भिलाई
2. जाकिर अली, उम्र 34 वर्ष, निवासी चटाई क्वार्टर, गायत्री मंदिर के पास, कैम्प-2 भिलाई
जब्त सामग्री
1. 12 सट्टा पट्टी
2. नगदी रकम 3,000 रुपये
3. 2 मोबाइल फोन
4. कुल जुमला मशरूका कीमत 11,000 रुपय
