Home » Blog » 2 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

2 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बलौदा में कपड़ा दुकान का ताला तोड़ चोरी करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

by cgprimenews.com
0 comments
बलौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी का आरोपी और बरामद कपड़े व नगदी राशि।

जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात का महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए बच्चों के कपड़े एवं नगदी राशि बरामद कर ली है।

रात में दुकान का ताला तोड़कर की गई चोरी

पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 की रात बुडगहन चौक, बलौदा स्थित एक कपड़ा दुकान का अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी दुकान से बच्चों के कपड़े और नगदी चिल्हर रकम चोरी कर फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(4) एवं 305(a) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से मिली सफलता

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर देवार पारा निवासी विनोद देवार (उम्र 20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती और वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

चोरी का सामान और नगदी बरामद

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने बच्चों के कपड़े एवं लगभग ₹2,857 नगद राशि बरामद कर जब्त की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में सउनि कौशल सिदार, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर एवं प्रहलाद कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like