CG Prime News@दुर्ग. Youth arrested for selling ganja in Bhilai दुर्ग जिले की भिलाई नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है। वहीं इस मामलेे में आरोपी सौरभ दीक्षित, उम्र 21 साल, कोहका निवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,70,800 रुपए का सामान जब्त किया गया है।
बैग में गांजा लेकर घूम रहा था युवक
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि 9 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्री राम चौंक हुडको भिलाई में एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में स्कूटी से घूम रहा है। जिस पर भिलाई नगर और एसीसीयू पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
ग्राहक की तलाश में था, पुलिस ने दबोचा
दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। जिसमें उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बिक्री से प्राप्त रकम 10,800 रुपये, परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जुमला कीमती 1,70,800 रुपये जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 20(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
