Home » Blog » तेज गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

तेज गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 19 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के बाद अगले तीन दिन तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। फिलहाल अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा। बतां दें कि छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में सूरज की तपिश से लोग परेशान हो गए हैं। दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है।

बना है एक सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा-उत्तर प्रदेश के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से एक सिस्टम बना हुआ है। जिसकी वजह से तीन दिन प्रदेश में बादल, बारिश की स्थिति बन रही है। सोमवार को रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 18.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

दुर्ग में पड़ रही तेज गर्मी

सोमवार को दुर्ग जिले में दिन का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दुर्ग जिले में लगातार लोग सूरज की तपिश झेल रहे हैं। बिलासपुर संभाग में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 35.3 डिग्री रहा, जो औसत से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 21.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा था।

रायपुर में पारा 39 डिग्री के पार

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। सोमवार को पारा 39.6 डिग्री डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 3.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी यहां 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा है।

You may also like