Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » किसान ने सीने पर गुदवाया CM साय का चेहरा, कहा – मैं उनके इस अंदाज़ का कायल..

किसान ने सीने पर गुदवाया CM साय का चेहरा, कहा – मैं उनके इस अंदाज़ का कायल..

by CG Prime News
0 comments

अंबिकापुर। CM जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के एक छोटे से गांव नारायणपुर से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां के रहने वाले किसान रामलखन चौहान ने अपने सीने पर छत्तीसगढ़ के Cm मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का टैटू बनवाया है। रामलखन ने बताया कि वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। CM साय के सरल व्यवहार ने उन्हें बहुत प्रभावित किया।

मन का भाव सीने पर CM

रामलखन ने बताया कि उनकी मुलाकात CM मुख्यमंत्री से लगभग चार साल पहले हुई थी। जब वे मुख्यमंत्री नहीं बने थे। उस समय वे बगीया में मुख्यमंत्री से मिले थे और उनकी सादगी और सरलता देखकर वह पूरी तरह से उनसे प्रभावित हो गए। तभी से रामलखन ने ठान लिया था कि वह CM साय के प्रति अपने भाव को कुछ खास तरीके से व्यक्त करेंगे।

मजदूरी कर पैसा जमाया

रामलखन ने बताया कि वह अम्बिकापुर में जाकर CM टैटू बनवाने का फैसला किया था, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे। उन्होंने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करके एक-एक रुपया जमा किया और फिर टैटू बनवाने के लिए पैसे जुटाए। उनका कहना है कि टैटू बनवाने के बाद वे बेहद खुश हैं और ये टैटू उनके लिए एक जीवनभर यादगार रहेगा।

You may also like