Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » T20 वर्ल्ड कप: भारत को बड़ा झटका, ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

T20 वर्ल्ड कप: भारत को बड़ा झटका, ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. T-20 वर्ल्ड कप  (t20 world cup 2026) में भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (cricketer abhishek sharma) बीमार हो गए हैं। उन्हें पेट के इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले दो दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। उनका गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है।

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती

BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया कि अभिषेक को पेट के इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या की सही जानकारी के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। यह अभी साफ नहीं है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं। फिलहाल, नामीबिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।

अभिषेक को पेट की समस्या होने की जानकारी पहले से थी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान वह बल्लेबाजी करने आए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। हालांकि वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, तब भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि वे पेट की परेशानी से उबर रहे हैं। डोशेट ने कहा था, उनके पेट में थोड़ी दिक्कत है। हमें उम्मीद है कि वे दो दिन में अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

सैमसन और ईशान करेंगे ओपनिंग

अगर अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो भारत के पास संजू सैमसन से ओपनिंग कराने का विकल्प है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद संजू को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन ने रिप्लेस कर दिया था। टेन डोशेट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम अभिषेक की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं। उनकी उपलब्धता के आधार पर टीम संयोजन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

You may also like