CG Prime News@भोपाल.Huge uproar in VIT University of MP, students set fire to the campus मध्य प्रदेश के सीहोर में वीआईटी यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। सुबह-सुबह कुछ छात्रों ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख कैंपस में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई।

बुधवार को भी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। सुबह-सुबह कुछ छात्रों ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में आग लगा दी।
छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
इधर प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहना है कि यूनिवर्सिटी में भोजन और पानी की खराब क्वालिटी के कारण हमारे कई साथियों को पीलिया हो गया है। 100 छात्र अस्पतालों में भर्ती हैं। कुछ की मौत भी हुई है। हमने जब विरोध में आवाज उठाई तो गार्ड ने हमारे साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी है। इधर छात्रों की शिकायत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कैंपस में बुलाया गया। टीम ने मेडिकल टेस्ट के लिए सभी छात्रों के ब्लड सैंपल लिए।

बुधवार को भी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। सुबह-सुबह कुछ छात्रों ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में आग लगा दी।
मारपीट के बाद लगाई थी आग
छात्रों से मारपीट की घटना के बाद मंगलवार रात 4 हजार छात्रों ने कैंपस में बस और कारों में आग लगा दी। आनन-फानन में 5 थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी छोड़कर चले गए। वहीं रह-रहकर कुछ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन
पूरे मामले की जांच के लिए निजी विवि विनियामक आयोग ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में हमीदिया कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल शिवानी, MVM कॉलेज के प्रोफेसर संजय दीक्षित और गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. लोकेन्द्र दवे शामिल है। आयोग ने तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
