Home » Blog » कटौद में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

कटौद में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

नवागढ़ पुलिस की देर रात रेड कार्रवाई, ₹11,100 नगद और ताश पत्तियां जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
ग्राम कटौद में जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ती नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम कटौद में जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से नगद राशि और ताश पत्तियां जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

मुखबिर सूचना पर की गई रेड कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ थाना पुलिस जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कटौद में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

₹11,100 नगद और ताश पत्ती बरामद

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल ₹11,100 नगद रकम तथा ताश पत्तियां बरामद की गईं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. रामखिलावन कश्यप (40 वर्ष)

  2. दिनेश साहू (43 वर्ष)

  3. हरि कुमार कश्यप (30 वर्ष)

  4. घनश्याम कश्यप (29 वर्ष)

  5. जैनी साहू (33 वर्ष)

  6. टिंकू केवट (30 वर्ष)
    सभी निवासी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा।

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

You may also like