Thursday, February 19, 2026
Home » Blog » बिलासपुर में सराफा कारोबारी से लूट के 4 आरोपियों का UP में शॉर्ट एनकाउंटर

बिलासपुर में सराफा कारोबारी से लूट के 4 आरोपियों का UP में शॉर्ट एनकाउंटर

पांचवां आरोपी बिलासपुर में पकड़ाया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@बिलासपुर.Robbery from a bullion trader in Bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का यूपी पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। चार में से दो बदमाशों को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है। बिलासपुर में लूट की घटना के बाद चारों आरोपी यूपी फरार हो गए थे। वहीं पांचवा आरोपी बिलासपुर से पकड़ाया है। 17 फरवरी को बिलासपुर के सराफा कारोबारी से लुटेरों ने उनकी कार समेत 2 किलो 200 ग्राम सोना, 3 लाख 50 हजार कैश सहित 3 करोड़ 35 लाख का माल लूटकर भाग गए थे।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से 3 करोड़ 35 लाख की लूट, सिर पर हथौड़े से किया हमला

यह है पूरा मामला

बिलासपुर शहर के अरपापार स्थित पॉश कॉलोनी राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की राजकिशोर नगर वसंत विहार चौक में महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। सराफा कारोबारी संतोष बिक्री के लिए दुकान में रखे सोने के जेवरों को रोज कार से लाना-ले जाना करते हैं।

मंगलवार 17 फरवरी की रात करीब 8.30 बजे वो दुकान बंद कर अपनी कार में गहनों को रखकर घर जा रहे थे। अभी वो राजकिशोर नगर कॉलोनी के बीएसएनल ऑफिस गली के तिराहे पर पहुंचे। उसी समय सामने एक सफेद रंग की कार (सीजी 10 बीजे 8147) खड़ी थी। उनकी कार आते देखकर सामने कार में सवार ड्राइवर ने टक्कर मार दी, जिससे सराफा कारोबारी की कार पर डैश लगा। जिसके बाद वो कार से बाहर निकले।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से 3 करोड़ 35 लाख की लूट, सिर पर हथौड़े से किया हमला

विवाद और हमला किया

इस दौरान कार सवार बदमाशों ने प्लानिंग के तहत सराफा कारोबारी से विवाद शुरू किया, जिसके बाद पिस्टल निकालकर मारपीट करने लगे। इस बीच लुटेरों के बाइक सवार साथी भी वहां पहुंच गए। लुटेरों ने पिस्टल तान दिया। झूमाझटकी के दौरान पिस्टल से मैग्जीन नीचे गिर गया, जिसके बाद लुटेरों ने पिस्टल के बट और हथौड़े से कारोबारी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में संतोष तिवारी खून से लथपथ होकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें छोड़कर लुटेरे उनकी कार लेकर फरार हो गए थे।

You may also like