Home » Blog » Sex racket busted: होटल छाया इन में पुलिस की रेड, संचालक समेत 3 पकड़ाए

Sex racket busted: होटल छाया इन में पुलिस की रेड, संचालक समेत 3 पकड़ाए

छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जांजगीर व भोपाल से लाई गई थीं युवतियां

by cgprimenews.com
0 comments
छावनी पुलिस द्वारा होटल छाया इन में देह व्यापार के खिलाफ की गई छापेमारी

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए होटल संचालक, दलाल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पावर हाउस बस स्टैंड स्थित होटल छाया इन में की गई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Sex racket busted: Hotel Chhaya Inn raided, operator and 3 others arrested)

DIG के निर्देश पर गठित की गई विशेष टीम

दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा व थाना स्टाफ शामिल रहा। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में अचानक रेड की। सेक्स रैकेट में लिप्त युवतियों को धर दबोचा। बस स्टैंड के पीछे एक बड़ा रैकेट उजागर हो गया।

यह भी पढ़ेः सर, अब तो मैं घर से ही बाहर नहीं निकलूंगी, दुर्ग DIG बोले-स्कूल जाना, पढ़ाई करना

होटल में चल रहा था देह व्यापार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल में संदिग्ध गतिविधियां पाईं। जांच में सामने आया कि होटल में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। मौके से जांजगीर जिले से आई दो युवतियां और भोपाल से किराए पर बुलाई गई एक युवती को पुलिस ने रेस्क्यू किया। दलाल के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर भी भेजा जा रहा था।

किराए के मकान में रखी जाती थीं लड़कियां

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि होटल संचालक और दलाल मिलकर युवतियों को बाहर से बुलाते थे। उन्हें एक किराए के मकान में ठहराया जाता था और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कार की व्यवस्था की गई थी। आरोपी युवक उसी कार से युवतियों को कस्टमर तक ले जाता था।

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पूछताछ

पुलिस ने तीनों युवतियों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू की है। रिसेप्शन संभालने वाली युवती को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। छावनी पुलिस ने होटल संचालक धनेस राय, दलाल और एक अन्य आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

You may also like